WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

विश्व पर्यावरण दिवस पर बेगूं में विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित

News

Posted by WHRRC | June 05, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् (WHRRC) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्षा जनरल सेल श्रीमती शिल्पा जैन के मार्गदर्शन से WHRRC की स्टेट उपाध्यक्ष श्रीमती नीता राईवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को लेकर उपस्थित बालिकाओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समस्त ओसवाल जैन समाज के अध्यक्ष आदरणीय श्री चंद्र कुमार चोरड़िया उपस्थित रहे। उनके साथ श्री प्रमोद पगारिया, रियांश एवं हर्षिता चपलोत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्री चंद्र कुमार चोरड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी बालिकाओं, मातृशक्ति एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से “पर्यावरण बचाओ – पेड़ लगाओ” का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकारी मित्र श्री घनश्याम माली ने उपस्थित बालिकाओं एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में WHRRC की स्टेट सचिव श्रीमती सरोज कावड़िया, एक्टिव मेंबर श्रीमती प्रमिला सुराणा, श्रीमती मंजू पितलिया, सोनू जैन एवं स्नेहा जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना भी था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

“एक वृक्ष अनेक जीवनों का आधार है; आइए, पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।”



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 7