WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

स्वाति शर्मा को विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् जनरल सेल में स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया

News

Posted by WHRRC | June 20, 2026

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् की राजस्थान जनरल सेल में सुश्री स्वाति शर्मा को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर राजस्थान जनरल सेल सेल महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती शिल्पा जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाति शर्मा के संगठन से जुड़ने से राजस्थान में मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय से संबंधित गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वाति शर्मा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो मानवाधिकार संरक्षण, मानवाधिकार अनुसंधान, मानवाधिकार जाँच, मानवाधिकार परामर्श, कानूनी सहायता तथा मानवाधिकार जागरूकता अभियानों के माध्यम से मानवाधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु समर्पित है। संगठन विभिन्न देशों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पीड़ितों को सहायता प्रदान करने तथा न्याय और समानता आधारित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वाति शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 7