WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बाल अपराध रोकथाम एवं व्यक्तित्व विकास जागरूकता शिविर का आयोजन

News

Posted by WHRRC | June 20, 2026

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् (WHRRC) द्वारा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बाल अपराध रोकथाम, व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक जीवन निर्माण विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाराष्ट्र उपजिला अध्यक्ष श्री संजय व्ही. वसावे ने किया। शिविर में बच्चों को अपराध, नशे, साइबर अपराध, हिंसा, गलत संगति एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को “Good Touch – Bad Touch” की महत्वपूर्ण जानकारी व्यवहारिक प्रदर्शन के माध्यम से समझाई गई तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु बाल प्रेरणा संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, जागरूकता, अनुसंधान, परामर्श एवं सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर श्री संजय व्ही. वसावे ने उपस्थित बच्चों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सही शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक अवसर प्रदान करना ही सुरक्षित, संस्कारित एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 4