WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् के एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे देश के प्रख्यात विधि विशेषज्ञ एवं लोकप्रिय प्रेरक वक्ता डॉ. मनमोहन जोशी (MJ Sir)

News

Posted by WHRRC | July 30, 2026

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् द्वारा 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के प्रख्यात विधि विशेषज्ञ, अधिवक्ता, विधि शिक्षक, लेखक एवं प्रेरक वक्ता डॉ. मनमोहन जोशी (MJ Sir) मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। न्यायिक सेवा, संवैधानिक कानून, मानवाधिकार, साइबर कानून तथा विधिक शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें देशभर के लाखों विद्यार्थियों, न्यायिक सेवा अभ्यर्थियों, युवा अधिवक्ताओं एवं विधि पेशेवरों के बीच एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वे विधिक शिक्षा के संस्थापक, सुप्रीमकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य तथा पेशे से अधिवक्ता और रुचि से शिक्षक हैं। गुणवत्तापूर्ण एवं सरल विधिक शिक्षा को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी अभिनव शिक्षण पद्धति के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया है। डॉ. जोशी ने 24 घंटे से अधिक समय तक निरंतर विधि विषय पर व्याख्यान देकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने 30 से अधिक विधि विषयक पुस्तकों का लेखन किया है तथा 35 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें Big Impact Creator Award 2026, बाबा साहेब अम्बेडकर मानवाधिकार पुरस्कार 2025, Most Inspirational Personality of India 2024, विधि रत्न, संदीपनी शिक्षक अलंकरण सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र का विषय "मानवाधिकार क्या हैं – 2000 वर्ष पूर्व से अब तक का सफ़र" रहेगा, जिसमें वे मानवाधिकारों की ऐतिहासिक यात्रा, प्राचीन सभ्यताओं से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार व्यवस्था तक के विकास, मानव गरिमा, समानता, न्याय एवं मौलिक अधिकारों की अवधारणा का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही भारतीय संविधान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों, नागरिकों की भूमिका तथा मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रकाश डालेंगे। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी जागरूक नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। परिषद् सभी इच्छुक प्रतिभागियों से इस ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता कर अपने विधिक ज्ञान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता को सशक्त बनाने का आग्रह करती है। प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने हेतु परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट WWW.WHRRC.ORG पर पंजीकरण किया जा सकता है। अतिरिक जानकारी हे लिए परिषद् की व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8510888811 पर संपर्क किया जा सकता है।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 80