WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् द्वारा युवा दिवस का सफल आयोजन संपन्न

News

Posted by WHRRC | August 13, 2026

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् की महिला इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में 12 अगस्त 2026 को युवा दिवस के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल नं. 1 एवं एक्सीलेंस स्कूल में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती ललिता यादव, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र सकलेचा, डीएसपी श्री आदित्य पटले, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेंद्र चौरसिया, सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ओम नमःशिवाय अरजरिया, एनआरएलएम के श्री श्याम गौतम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं पत्रकारगण भी उपस्थित रहे। विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता पांडे, प्रदेश महासचिव श्रीमती कुसुमलता ताम्रकार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती मीणा दुबे एवं प्रदेश एक्टिव मेंबर श्रीमती नीलम तिवारी की उपस्थिति रही। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “हर घर तिरंगा” जागरूकता साइकिल रैली रही। सभी अतिथियों, परिषद् की पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपनी साइकिलों पर तिरंगा लगाकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। “हर घर तिरंगा” जैसे अभियान युवाओं को देश की एकता और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया। विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् की महिला इकाई ने कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, युवा जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 81