WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

नरैना पब्लिक स्कूल, रबूपुरा में WHRRC द्वारा बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

News

Posted by WHRRC | August 13, 2026

गौतम बुद्ध नगर । दिनांक 12 अगस्त 2026 । विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् (WHRRC) द्वारा नरैना पब्लिक स्कूल, रबूपुरा में बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम WHRRC की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अधिवक्ता रंजना दीक्षित के मार्गदर्शन में अधिवक्ता अर्चना सिंह एवं श्रीमती अर्चना प्रकाश की सहभागिता से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जागरूकता सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने POCSO अधिनियम, बाल तस्करी, बाल सुरक्षा तथा बच्चों को आपराधिक गतिविधियों से बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बच्चों के सामने आने वाले विभिन्न खतरों और चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही, बच्चों को शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नरैना पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए WHRRC एवं सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया और इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराहना की।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 78