WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद मध्य प्रदेश महिला विंग ने ओम मॉडल स्कूल, मंडला में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

News

Posted by WHRRC | August 19, 2026

मंडला। ओम मॉडल स्कूल, कटरा, मंडला में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद (WHRRC), मध्य प्रदेश महिला विंग की प्रदेश टीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। टीम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजना चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नाहिद तबस्सुम, मीडिया पर्सन श्रीमती ममता चौरसिया एवं लीगल एडवाइजर सुश्री साक्षी दुबे शामिल रहीं। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कौशल के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि युवाओं में नेतृत्व की अपार क्षमता होती है। युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं और यही हमारे वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजना चौरसिया ने विद्यार्थियों को कर्तव्यबोध के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि देश सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं, बल्कि पौधे लगाकर, जल बचाकर, शिक्षित होकर तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है। प्रदेश मीडिया पर्सन श्रीमती ममता चौरसिया ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगे के तीनों रंग त्याग, बलिदान, शांति, समृद्धि एवं साहस की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग और संघर्ष है। उनकी शौर्यगाथा हमें सिखाती है कि हमें अपने स्वाभिमान और राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नाहिद तबस्सुम ने कहा कि देश सेवा हर रूप में की जा सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चा नशे से दूर रहे और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाए। लीगल एडवाइजर सुश्री साक्षी दुबे ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, सामाजिक सेवा एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा कक्षा 1 से 8 तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में श्री राधे समिति द्वारा संचालित ओम मॉडल स्कूल के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद साहू, सचिव श्री बलराम राजपूत, प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता संत, वरिष्ठ शिक्षिकाएं श्रीमती ज्योत्स्ना यादव, श्रीमती सुनीता पांडे, श्रीमती शारदा श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा चंदेल सहित स्कूल स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता संत ने की। मंच का कुशल संचालन श्रीमती विभा चौधरी, श्रीमती अन्नपूर्णा मरावी एवं श्री सीन खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 82