WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

प्रेस्टीज अवार्ड 2026 की घोषणा दो चरणों में, अक्टूबर में पहले चरण के नाम होंगे जारी

News

Posted by WHRRC | September 01, 2026

नई दिल्ली, 1 सितंबर। प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के उल्लेखनीय कार्य, संघर्ष, समर्पण और समाज के प्रति योगदान को सम्मानित करने वाले प्रतिष्ठित प्रेस्टीज अवार्ड 2026 की घोषणा इस वर्ष दो चरणों में की जाएगी। प्रेस्टीज फाउंडेशन के सीईओ बी. आर. नारायण ने बताया कि प्रेस्टीज फाउंडेशन द्वारा सामान्यतः प्रत्येक वर्ष दिसंबर में पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की जाती है, लेकिन इस वर्ष प्रेस्टीज अवार्ड 2026 के लिए चयनित व्यक्तित्वों के नाम दो चरणों में घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रथम चरण में चयनित व्यक्तित्वों के नाम अक्टूबर 2026 में घोषित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में चयनित नामों की घोषणा दिसंबर 2026 में की जाएगी। प्रथम चरण में चयनित व्यक्तित्वों को 25 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद (WHRRC) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन के दौरान प्रेस्टीज अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस्टीज अवार्ड ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिनका संघर्ष, समर्पण, उपलब्धियां और समाज के प्रति योगदान देश और दुनिया के लिए एक मिसाल बनता है। पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान प्रदान करना है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा मानवता के हित में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास किया है। प्रेस्टीज अवार्ड शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, मानव विकास, मानवता, नवाचार, न्याय, शांति, सुरक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। ऐसे व्यक्तित्व, जो स्वयं को इस सम्मान के लिए योग्य मानते हैं, प्रेस्टीज अवार्ड की आधिकारिक वेबसाइट WWW.PRESTIGEAWARD.ORG पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तित्वों को उनके पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से चयन की सूचना दी जाती है। प्रेस्टीज फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक कार्य कर रहे व्यक्तित्वों से प्रेस्टीज अवार्ड 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 86